भागलपुर, फरवरी 28 -- लखीसराय। जन्म से कटे होंठ और तालू (क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट) से पीड़ित मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर है।रोटरी क्लब के तत्वधान में डॉक्टर अरुण कुमार असिस्टेंट गोवेर्मेंट की अध्यक्षता में हर्ष डेंटल क्लिनिक परिसर में निःशुल्क ऑपरेशन हेतु विशेष रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में वाराणसी स्थित स्मयन हॉस्पिटलवसे आये अनुभवी प्लास्टिक सर्जन डा० जयन्त तपादार अपनी टीम के साथ लखीसराय पहुचे और मरीजों की जाँच कर मरीज का चयन किया गया । डा० तपादार पिछले 12 वर्षों से इस क्षेत्र में लगातार सेवा दे रहे हैं और अब तक 35,000 से अधिक सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। यह निःशुल्क सेवा Smile Train के सहयोग से संचालित की जा रही है जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अभियान के अंतर्गत मरीजों को क...