भागलपुर, मार्च 27 -- कजरा शिक्षांचल की दो छात्राओं को बिहार बोर्ड ने वेरिफिकेशन के लिए बुलाया, टॉप-10 में आने की संभावना कजरा, एक संवाददाता। कजरा शिक्षांचल अंतर्गत आने वाले मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा की छात्रा सपना रानी एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लहसोरवा की छात्रा अंजनी कुमारी को बिहार बोर्ड द्वारा वेरिफिकेशन के लिए पटना बुलाया गया । इससे दोनों छात्राओं के मैट्रिक परीक्षा 2026 में राज्य स्तरीय टॉप-10 में स्थान पाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर के शिक्षक शांतनु कुमार एवं उ.उ.मा.वि. लहसोरवा के शिक्षक मुनेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से बताया कि बोर्ड के अधिकारियों ने वेरिफिकेशन के दौरान छात्राओं से उनके सिलेबस से जुड़े कई प्रश्न पूछे। साथ ही उनकी लेखन क्षमता और हैंडराइटिंग का भी परीक्षण किया ...