भागलपुर, मई 18 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर अंतर्गत कछियाना पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए चयनित स्थान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में दर्जनों ग्रामीण जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे और आवेदन देकर पंचायत सरकार भवन को उचित एवं सुविधाजनक स्थान पर बनाए जाने की मांग की। इस दौरान उप विकास आयुक्त को भी आवेदन की प्रति सौंपी गई। ग्रामीणों में गुरुदेव प्रसाद, श्याम सुंदर, वाल्मीकि साह, सहित अन्य लोगों ने बताया कि कछियाना पंचायत में जिस स्थान पर पंचायत सरकार भवन निर्माण की योजना बनाई गई है, वह जनता की सुविधा के अनुरूप नहीं है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: कूड़ा डंपिंग के विरोध में मुहल्लेवासियों का श्रमदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...