भागलपुर, जून 1 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर में ओवरलोड वाहनों का परिचालन लगातार लोगों की परेशानी और प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। एक बार फिर ओवरलोड ट्रक चालक नियमों को ताक पर रखकर शहर के मुख्य बाजार और व्यस्त सड़कों से गुजरते नजर आए। हैरानी की बात यह है कि स्टेशन के समीप लगे हाईट गेज की ऊंचाई से अधिक सामान लादकर ट्रक चालक बेखौफ होकर वाहनों का परिचालन कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार हाल के दिनों में एक ओवरलोड ट्रक ने किऊल और लखीसराय के बीच सड़क पर लगे हाईट गेज को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक जबरदस्ती वाहन को गेज के अंदर प्रवेश कराने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान ट्रक पर लदा सामान गेज से टकरा गया और कुछ समय के लिए गेज का हिस्सा ऊपर उठ गया। इ...