भागलपुर, अगस्त 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की तृतीय बैठक गुरुवार को जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की। इस दौरान एसपी प्रेरणा कुमार, एडीएम नीरज कुमार, नगर परिषद लखीसराय के पदाधिकारी प्रभात रंजन, बढ़हिया एवं सूर्यगढ़ा नगर परिषद के पदाधिकारी, डीपीआरओ प्राची कुमारी सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

बैठक की समीक्षा बैठक में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से लंबित मामलों के निष्पादन की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूर्व से 73 मामले लंबित हैं, जबकि 79 नए मामले भी सामने आए ह...