भागलपुर, जून 3 -- बड़हिया से दिग्विजय की रिपोर्ट वीरुपुर थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच चल रहे आपसी विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें छह महिलाए सहित सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बड़हिया रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल सामान्य है। जानकारी के अनुसार भानपुर गांव में एक ही मकान में रह रहे दो भाइयों के परिवारों के बीच लंबे समय से चला आ रहा आपसी विवाद रंजिश में बदल गया। यह भी पढ़ें- लखीसराय: एक ही परिवार में खूनी संघर्ष, छह महिलाएं समेत सात घायल इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान एक वृद्ध महिला को छत से धक्का देने का आरोप लगाया गया है।...