भागलपुर, अप्रैल 27 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जमीन खरीदने की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। आगामी एक मई से जमीन की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री से पहले खरीदारों को संबंधित अंचल कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इस नई व्यवस्था के तहत अब कोई भी व्यक्ति जमीन खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी आधिकारिक रूप से प्राप्त कर सकेगा। प्रशासन के निर्देशानुसार, जमीन से जुड़े सभी आवश्यक ब्योरे प्राप्त करने के लिए आवेदकों को ई-निबंधन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इस पोर्टल के माध्यम से जमीन का खाता, खेसरा संख्या, रकबा, चौहद्दी, जमाबंदी संख्या और विक्रेता का नाम दर्ज करना अनिवार्य होगा। आवेदन के बाद संबंधित अंचल कार्यालय द्वारा जमीन का सत्यापन कर अधिकतम 10 दिनों के भीतर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.