किशनगंज, सितम्बर 1 -- कजरा, एक संवाददाता। खेती के साथ पशुपालन करने वाले किसानों के लिए बरसीम हरे चारे का बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। एक बार इसकी बुवाई करने के बाद पूरे सीजन में पांच से छह बार तक इसकी कटाई की जा सकती है। इससे किसानों को बार-बार हरे चारे की बुवाई करने की जरूरत नहीं पड़ती और पशुओं को पौष्टिक आहार भी उपलब्ध होता है।

बरसीम की विशेषताएँ किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बरसीम विशेष रूप से दुधारू पशुओं के लिए उपयोगी हरा चारा है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और आवश्यक खनिज तत्व पाए जाते हैं। मुलायम और रसदार होने के कारण पशु इसे आसानी से खाते हैं तथा यह आसानी से पच भी जाता है।

बरसीम के स्वास्थ्य लाभ नियमित रूप से संतुलित मात्रा में बरसीम खिलाने से पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है...