भागलपुर, फरवरी 27 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामगढ़चौक प्रखंड के डकरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का शुक्रवार को मंत्रा 4 चेंज टीम ने परियोजना आधारित शिक्षण पीबीएल को लेकर विस्तृत निरीक्षण किया। टीम सदस्य अभिनय आनंद एवं राहुल ने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया एवं पीबीएल के क्रियान्वयन का समीक्षा किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों का लिखित परीक्षा लिया। जिससे बच्चों की विषयगत समझ का आकलन किया जा सके। केंद्रित समूह चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता, सीखने के अनुभव और गतिविधि आधारित अध्ययन की प्रभावशीलता पर भी बातचीत भी किया। इस दौरान टीम ने विद्यालय प्रधान दिव्यांशु कुमार एवं शिक्षिका अर्पिता सहित अन्य शिक्षक का साक्षात्कार भी लिया। दिव्यांशु ने बताया कि पर...