लखीसराय: ई-शिक्षाकोष में 24 घंटे के भीतर शिक्षकों की छुट्टियां स्वीकृत करने का निर्देश
भागलपुर, अगस्त 20 -- कजरा, एक संवाददाता। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देश एवं संबंधित पत्र के आलोक में जिले के सभी विद्यालय प्रधान एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को शिक्षकों की छुट्टी से संबंधित आवेदनों के निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अथवा प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने-अपने विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की छुट्टियों के लिए दिए गए आवेदनों को ई-शिक्षाकोष प्रणाली में 24 घंटे के भीतर स्वीकृत करना सुनिश्चित करें। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत छुट्टी के आवेदनों को लंबित नहीं रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के अंदर ई-शिक्षाकोष के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.