भागलपुर, दिसम्बर 19 -- लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख आस-पास के दुकानदारों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया जहां इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि घने कुहासे के बीच भी ई-रिक्शा चालक अनियंत्रित तरीके से वाहन चला रहा था जिस कारण यह दुर्घटना घटी। ई-रिक्शा चालक की लापरवाही व मनमानी से अक्सर इस तरह की घटनाएं घटते रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...