लखीसराय, मार्च 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। एक माह तक अल्लाह की इबादत और रोजा रखने के बाद मुस्लिम समुदाय ने चांद दिखने के साथ शनिवार को ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया। सुबह होते ही जिले के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत की और देश व समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। शहर के बड़ी दरगाह, छोटी दरगाह और प्रमुख ईदगाहों में विशेष नमाज का आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं बुजुर्गों ने भी इस पावन अवसर पर खुशियां साझा कीं। ईद के मौके पर पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल रहा। घरों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.