लखीसराय: इजराइल में नौकरी के लिए लखीसराय नियोजनालय में आवेदन शुरू, 3500 पदों पर होगी बहाली
भागलपुर, मई 12 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिला नियोजनालय लखीसराय की ओर से विदेश में रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। युवा रोजगार एवं कौशल विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार राज्य समुद्रपार नियोजन ब्यूरो, पटना को इजराइल देश से गृह आधारित देखभालकर्ता होम बेस्ड केयरगिवर के 3500 रिक्त पद प्राप्त हुए हैं। इन पदों पर 90 प्रतिशत महिलाओं एवं 10 प्रतिशत पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को इजराइल में लगभग 1 लाख 99 हजार 770 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा तथा सप्ताह में छह दिन कार्य करना होगा। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। न्यूनतम योग्यता 10वीं पास के साथ अंग्रेजी बोलने एवं लिखने में दक्षता अनिवार्य है। साथ ही जीडीए, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.