भागलपुर, मार्च 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मंगलवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) आईसीडीएस वंदना पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना तथा जहां केंद्र उपलब्ध नहीं हैं, वहां नए केंद्रों की विस्तार करण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। बैठक में सभी संबंधित लेडी सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने वार्ड क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों की उपलब्धता का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करें। जिन वार्डों में केंद्र नहीं हैं या पर्याप्त संख्या में नहीं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर नए केंद्र खोलने की योजना तैयार करने को कहा गया। विशेष रूप से नगर परिषद क्षेत्र में केंद्रों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और वहां की वास्तविक जर...