भागलपुर, फरवरी 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बावजूद फुटपाथों पर अवैध कब्जा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानदारों को समझाने और फुटपाथ खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन अभियान का अपेक्षित असर देखने को नहीं मिला। नगर परिषद कर्मी सूरज कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने दुकानों के आगे जाकर फुटपाथ से सामान हटाने की अपील की। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि आम लोगों की आवाजाही में परेशानी हो रही है और जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। कर्मियों ने तार लगाकर और मौखिक रूप से समझाते हुए अतिक्रमण हटाने को कहा, लेकिन पुलिस बल और वरीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण कार्रवाई प्रभावी नहीं हो सकी। अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने औपचारिकता न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.