भागलपुर, मई 11 -- लखीसराय से संतोष कुमार की रिपोर्ट: मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के मेदनीचौक गांव स्थित मुख्य सड़क पर सोमवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत एवं दो के घायल होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मेदनीचौकी गांव निवासी रामपुकार शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र शिवनंदन शर्मा के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान धर्मेंद्र शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार एवं रामानंद महतो के 35 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मृतक शिवनंदन बाइक ड्राइव कर रहा था। यह भी पढ़ें- लखीसराय: अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में गिरी, एक की मौत घायल पंकज कुमार ने बताया कि बाइक पर नियंत्रण खोने के कारण हम लोग सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए थे। स्थानीय ग्रामीण की सूचना पर मौके पर पहुंची...