भागलपुर, मई 3 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर के नया बाजार स्थित किऊल नदी तट पर आयोजित श्री श्री 1008 महाविष्णु महायज्ञ का दूसरे दिन विधिवत शुभारंभ हो गया। बनारस से पधारे आचार्य विजय पांडे के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इस अवसर पर चौदह ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ पूजन कराया गया, जिसमें आचार्य गोविन्द पांडेय, प्रधान आचार्य रोहित कुमार पांडे एवं ब्राह्मण सुभाष पांडे सहित अन्य विद्वान ब्राह्मणों की प्रमुख भूमिका रही। वैदिक मंत्रों की गूंज और धूप-दीप के बीच अग्नि ज्योति प्रज्वलित होते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अग्नि प्रज्ज्वलन के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। यह भी पढ़ें- कलश शोभायात्रा के साथ श्री 1008 विष...