लखीसराय: अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर लखीसराय संग्रहालय में दो दिवसीय कार्यक्रम
भागलपुर, मई 17 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत संग्रहालय में 18 एवं 19 मई 2026 को दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को संग्रहालयों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ना तथा उनमें विरासत संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के पहले दिन 18 मई को सुबह 11 बजे आओ चलें संग्रहालय की ओर विषय पर विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आगंतुकों को संग्रहालय भ्रमण कराया जाएगा तथा वहां प्रदर्शित पुरावशेषों, ऐतिहासिक धरोहरों और उनके महत्व की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक विरासत संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम और परिचर्चा भी आयोजित होगी। संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन मूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.