भागलपुर, जून 5 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लखीसराय वन विभाग द्वारा परिया पोखर के समीप विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर साइकिल रैली, पौधारोपण, मानव श्रृंखला और पर्यावरण संरक्षण की शपथ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत परिया पोखर स्थित कोर्ट परिसर के समीप राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- बांका: बेलहर में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व प्रतियोगिता इस अवसर पर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ...