भागलपुर, दिसम्बर 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वीर बाल दिवस बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने किया। इस अवसर पर सिख इतिहास के अमर शहीद बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं को वीर बालकों के बलिदान की मार्मिक कथाएं सुनाईं। बताया गया कि किस प्रकार मुगल शासक औरंगजेब द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दोनों साहिबजादों पर अमानवीय अत्याचार किए गए। उन्हें अनेक यातनाएं दी गईं, लालच और दबाव बनाया गया, लेकिन इतनी कम उम्र में भी उन्होंने अपने धर्म और आस्था से समझौता नहीं किया। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए प्...