भागलपुर, सितम्बर 7 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सोमवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अधिकारियों ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। जिला परिवहन पदाधिकारी सह सूर्यगढ़ा प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी तथा जिला कल्याण पदाधिकारी ने गोपालपुर पंचायत, बाबा गौरी शंकर मंदिर एवं कटेहर गांव पहुंचकर बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही राहत शिविर, आवश्यक सुविधाओं, आवागमन और प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने की स्थिति के बारे में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: बाढ़ प्रभावित 17 गांवो...