भागलपुर, जून 19 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट: प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, रामगढ़ चौक ने ग्राम पंचायत राज-बिल्लो के पंचायत रोजगार सेवक से योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में 17 जून 2026 को पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार पंचायत समिति सदस्य मुनेश्वर प्रसाद यादव तथा प्रखंड प्रमुख द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित योजनाओं में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार में पंचायत रोजगार सेवक की संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत की योजनाओं के संचालन में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए कई योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं किया गया। पत्र में उल्लेख किया गया है कि संबंधित पंचायत रोजगार सेवक को पूर्व में भी पंचायत समिति ...