भागलपुर, जून 29 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 2.5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनपुर गांव निवासी संजय साहनी, पिता स्वर्गीय गोपाल साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहनपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान संजय साहनी अपने घर के सामने चौकी पर बैठकर देसी शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- लखीसराय:घर के सामने चौकी पर बेच रहा था देसी शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार तलाशी के दौरान उसके पास से 250-250 ग्राम के 10 पैकेट, यानी कुल 2.5 लीटर देसी शराब बरामद की गई।पुलिस ने मौ...