भागलपुर, अगस्त 27 -- लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल की ओर से बिना टिकट अथवा उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पटना-झाझा रेलखंड के किऊल स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 178 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ पकड़ा गया। इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 1,47,175 रुपये रेल राजस्व के रूप में वसूल किए गए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 178 बेटिकट यात्रियों से 1.47 लाख जुर्माना वसूलाटिकट चेकिंग अभियान वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दानापुर के निर्देशन में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त विशेष टिकट जांच टीम गठित की गई थी। टीम ने विशेष टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन, जिसे 'लाल गाड़ी' के न...