भागलपुर, अप्रैल 25 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट भीषण गर्मी के बीच कजरा क्षेत्र में बिजली की भारी कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।पिछले लगभग एक सप्ताह से यहां प्रतिदिन करीब 10 से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दिन के साथ-साथ रात में भी लगातार बिजली कटौती हो रही है। इससे न तो लोगों को दिन में राहत मिल पा रही है और न ही रात में चैन की नींद। यह भी पढ़ें- बांका: भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान पंखा, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण बंद पड़े रहने से खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे अधिक परेशान हैं। जली नहीं रहने का असर पेयजल आपूर्ति पर भी ...