लखीसराय:एनएच-80 को अतिक्रमणमुक्त और सुरक्षित बनाने की कवायद तेज
भागलपुर, जून 12 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 (एनएच-80) पर सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण निष्कासन, दुर्घटना नियंत्रण तथा उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के प्रभावी अनुपालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत सड़क सुरक्षा से संबंधित उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अवलोकन के साथ हुई। इस दौरान जिला स्तर पर इन निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए रणनीति तैयार की गई। अधिकारियों ने जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स के गठन पर सहमति जताई, जो विभिन्न विभागों के समन्वय से सड़क सुरक्षा संबंधी अभियानों की निगरानी और क्रियान्वयन करेगी। यह भी पढ़ें- लख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.