लखीमपुर स्टेशन पर डेढ़ घंटे रोकी गई ट्रेन
लखीमपुरखीरी, मई 1 -- गुरुवार को सीतापुर से मैलानी जाने वाली सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय पर चलकर शाम 7:20 बजे लखीमपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गई लेकिन यहां यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। ट्रेन को स्टेशन पर ही करीब डेढ़ घंटे तक खड़ा रखा गया जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। बताया गया कि सवारी गाड़ी को रोके जाने के दौरान पहले गोरखपुर एक्सप्रेस को पास कराया गया इसके बाद हावड़ा स्पेशल ट्रेन को निकाला गया। इन ट्रेनों के गुजरने के बाद ही गोला की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। इस देरी के कारण ट्रेन में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे लंबे इंतजार से परेशान नजर आए। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ऐसी अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.