संवाददाता, सितम्बर 9 -- UP News: यूपी के लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 65 वर्षीय आरोपी खलील के अवैध मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। घटना के बाद से ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था और आरोपी के घर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की मांग की जा रही थी। खलील रविवार सुबह घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को बहला कर ले गया था और उसके साथ रेप किया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश था बुधवार सुबह राजस्व और प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग द्वारा की गई जमीन की पैमाइश में आरोपी खलील का घर ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना पाया गया। पुष्टि होते ही एसडीएम की मौजूदगी म...