लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- लखीमपुर। लखीमपुर के खेतौसा में शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हत्या के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार रोक दिया। परिजनों की मांग है कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी हो, तब अंतिम संस्कार होगा। 25 वर्षीय मीर कुमार पुत्र राजाराम गौतम का गांव के ही अपनी बिरादरी के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। शनिवार रात कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि कुछ लोग युवक के घर में घुस गए और मीर को बाहर निकालकर उस पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उधर रविवार दोपहर बाद ...