लखीमपुरखीरी, जून 3 -- ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को बुढ़वा मंगलवार के रूप में पूरे जिले में हर्षोल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही विभिन्न हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। राजापुर मंदिर में स्थित संकट मोचन वीर बाबा मंदिर, शारदा नगर स्थित हनुमान मंदिर एलआरपी, वीर बाबा मंदिर, मंदिर विकास भवन के सामने स्थित हनुमान मंदिर, बाबा मंदिर तथा श्री राम चौराहे वाले हनुमान मंदिर पर भक्तों ने दर्शन के लिए घंटों इंतजार किया। लोगों ने रामापुर से लेकर राजापुर तक और मीरपुर से नौरंगाबाद चौराहा, कचहरी गेट, विकास भवन, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, कचहरी गेट तथा विलोबी मैदान के बाहर जगह-जगह भव्य भंडारों का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- 'बड़ा मंगल' पर हनुमानजी का दिव्य श्रृंगार, जगह-जगह भंडारा कड़ी-चावल, पूरी-सब्जी, छोले-चावल और ठंडा शरब...