लखीमपुरखीरी, मई 2 -- लखीमपुर। रविवार को आयोजित होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 3227 अभ्यर्थी इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है, ताकि जांच प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके और परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। जिले में परीक्षा के लिए कुल सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय पॉलिटेक्निक सलेमपुर कोन, राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर, धर्म सभा इंटर कॉलेज लखीमपुर, गुरु नानक इंटर कॉलेज लखीमपुर, युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर, भगवान दीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर तथा अबुल कलाम इंटर कॉलेज लखीम...