संवाददाता, अप्रैल 23 -- UP News: यूपी के लखीमपुर खीरी में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर के सहारे दो ट्रालियां जोड़कर जा रहे ग्रामीण हादसे के शिकार हो गए। ट्रैक्टर-ट्रालियां अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच की मौके पर मौत हो गई। जबकि बीस लोग घायल हैं। उनको रमियाबेहड़ सीएचसी भेजा गया है। ये हादसा पढ़ुआ थाना क्षेत्र के औघड़ बाबा स्थान के पास हुआ। बताया जाता है कि शारदानगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव में रहने वाले बाल गोविंद के बेटे का गुरुवार को मुंडन होना था। मुंडन कराने के लिए गांव के लोगों को दो ट्रालियों पर बिठाकर ले जाया जा रहा था। जबकि ट्रैक्टर एक ही था। सभी को बहराइच जिले के किसी धार्मिक स्थान पर जाना था, लेकिन उससे पहले ही पढ़ुआ थाना क्षेत्र में ट्रालियां खाई में पलट गई। यह भी पढ़ें- मिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.