बस्ती, नवम्बर 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती जिले के कलवारी थानाक्षेत्र में रविवार को दोपहर में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी श्यामकांत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कलवारी के माझा इलाके में घेराबंदी की। बाइक सवार बदमाश को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। खुद को सुरक्षित रखते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया। एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया शातिर लखीमपुर खीरी का रहने वाला संजीत है। उसका एक साथी एक दिन पूर्व पकड़ा गया था। जिसके बाद से उसकी तलाश तेज कर दी गई थी। उस पर कोतवाली थाने में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने का मुकदमा दर्ज है। साथ ही कलवारी क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.