लखीमपुर का 25 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा
हरदोई, जुलाई 30 -- हरदोई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना बघौली पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी सलमान उर्फ सलीम बंजारा निवासी खदुआ खूंटी हेमपुर टांडा थाना मैगलगंज जनपद लखीमपुर खीरी को भीठादान मोड़ से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बघौली प्रशान्त दुबे ने बताया कि आरोपी थाना बघौली में दर्ज वर्ष 2019 के हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित था। उसके खिलाफ गोवध, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.