लखीकुंडी चौक में 5 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
दुमका, जुलाई 1 -- दुमका, प्रतिनिधि। शहर के लखीकुंडी चौक मोहल्ले में विगत 5 दिनों से लगातार बिजली आपूर्ति पूर्णतः ठप रहने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने की लिखित व मौखिक शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने शुक्रवार को मुख्य सड़क पर करीब 2 घंटे तक जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि भीषण गर्मी व उमस के बीच बिजली न रहने से बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। घरों में पंखे-कूलर बंद हैं, पानी की आपूर्ति भी प्रभावित है। यह भी पढ़ें- 12 घंटे से महुआडांड़ में बिजली सप्लाई बाधित , गर्मी से परेशान उपभोक्ता सबसे अधिक समस्या स्कूली बच्चों को हो रही है। वर्तमान में कई स्कूलों में प्रथम आंतरिक परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.