मधुबनी, फरवरी 4 -- जयनगर,एक संवाददाता। एसएसबी के जवानो ने सीमा चेकिंग अभियान के दौरान लखीसराय से नेपाल ले जाई जा रही एक नाबालिग बालिका संग 30 वर्षीय एक व्यक्ति को पकड़ा। जिसे जयनगर थाने को सौंप दिया गया है। एसएसबी के अनुसार पीड़ित बालिका के परिजनों को एसएसबी के तरफ से खबर कर दिया है। जिसे जल्द ही परिजन को सुपुर्द कर दिया जाएगा। जबकि बहला फुसलाकर लाने वाले आरोपी हिरासत में है। एसएसबी के अनुसार आरोपी व्यक्ति लखीसराय से ट्रेन के द्वारा जयनगर पहुंचा था। यहां उसने नाबालिग बालिका को साथ लेकर एक टेम्पो में सवार हो गया और नेपाल जाने के फिराक में था। जो पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.