जामताड़ा, अप्रैल 10 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। बिंदापाथर थाना क्षेत्र के लखियाबाद गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व महिला के साथ दुर्व्यवहार के मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पहले पक्ष की लता देवी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 13/2026 दर्ज किया गया है। इसमें अजित मिर्धा, अमित मिर्धा, गणेश मिर्धा, दिलीप मिर्धा व सुनील मिर्धा पर मारपीट करने और महिला के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की पदमावती देवी ने भी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। बिंदापाथर थाना कांड संख्या- 14/2026 के तहत विश्वंभर मिर्धा, प्रमिला देवी व लता देवी पर मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है और मामले की सच्चा...