जहानाबाद, अप्रैल 9 -- घोसी, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के लखाबर गांव में किसान श्यामसुंदर प्रसाद के खेत में गुरुवार को गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग की गयी। इस मौके पर सांख्यिकी विधि सीसीई एप के द्वारा एक प्लॉट में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मो आफत अंसारी के द्वारा 50 स्क्वायर मीटर में कट किया गया। इस फसल कटनी प्रयोग में 50 स्क्वायर मीटर में 13.040 किलो ग्राम पाया गया। फसल कटनी प्रयोग में 26 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज दर प्राप्त हुआ। जिसका निरीक्षण पटना से आए हुए उपनिदेशक (अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय) रश्मि के द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला से आए हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी नवीन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी काजल वर्मा, किसान सलाहकार सुनील कुमार, अरविंद चौधरी, शैलेश आर्य, दीपक कुमार एवं अन्य ग्रामीण उप...