बहराइच, जून 3 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में लखवापुर बहरैचा में दो पक्षों के बीच छह माह से उत्पन्न हुई रंजिश गांव के लोगों को जी का जंजाल बन गई है। दोनों पक्षों के बीच मंगलवार दोपहर में तकरार के कुछ समय बाद जमकर छतों से पथराव होने पर गांव में भगदड़ व अफरातफरी मच गई। एक घंटे तक पथराव हुआ। लोग चोटहिल हुए। सूचना पर न पुलिस पहुंची। न कोई घायल थाने आया। हुजूरपुर थाने के लखवापुर बहरैचा में छह माह पहले खेत में बकरी चले जाने के विवाद में दो पक्षों में रंजिश शुरू हुई। हर माह में तबसे एक दो बार टकराव होता चला आ रहा है। मंगलवार को हुई पत्थरबाजी में महिलाओं ने भी हाथ आजमाए। एसएचओ शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले मे दोनो पक्षों पर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...