बेगुसराय, मार्च 10 -- बलिया, एक संवाददाता। बरौनी-कटिहार रेलखंड के लखमिनिया स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाए गए कई अस्थायी दुकानों और झोपड़ियों को हटाया गया। इस दौरान आरपीएफ, स्थानीय पुलिस और रेलवे के अन्य कर्मी भी मौके पर तैनात रहे ताकि अभियान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। रेलवे प्रशासन ने बताया कि लंबे समय से स्टेशन परिसर और रेलवे की जमीन पर दर्जनों लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था जिससे यात्रियों की आवाजाही में परेशानी हो रही थी। सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। आरपीएफ अधिकारी संजय कुमार सहनी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर जगह खाली करने के लिए कहा गया था लेकिन निर...