प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के भरतगढ़ गांव निवासी शनि सोनकर अपने भाई रुपचन्द्र सोनकर के साथ बाइक से लखपेड़ा बाजार गया था। वह बाइक खड़ी कर खरीदारी करने लगे, इसी बीच चोरों ने बाइक पार कर दी। जब कुछ देर बाद दोनों भाई सामान खरीद कर लौटे तो बाइक गायब थी। बाइक गायब देख युवक परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने थाने मेंमामले की तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...