अमरोहा, मार्च 17 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में जोया रोड स्थित एक होटल में सोमवार को दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी कार्यशाला/मेगा ऋण वितरण कैंप का आयोजन हुआ। डीएम निधि गुप्ता ने महिलाओं को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।आयोजन का उद्घाटन डीएम निधि गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला उद्योग विभाग, खादी विभाग, कृषि विभाग, नाबार्ड, जिला उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, कौशल विकास और महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। योजनाओं से किस तरह लाभान्वित हो सकते हैं, उसके बारे में जानकारी दी गई। महिला समूहों द्वारा प्राप्त सफलता के अनुभव भी साझा किए गए। विभिन्न योजनाओं के अंतर्ग...