लखपति दीदी योजना में झारखंड में अव्वल बना लातेहार
लातेहार, जुलाई 12 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (जेएसएलपीएस) के तहत संचालित लखपति दीदी योजना में लातेहार जिले ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल कर नई उपलब्धि दर्ज की है। जिले की इस सफलता की सराहना राज्यभर में की जा रही है। जनवरी से मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 28,760 लखपति दीदियों की पहचान की गई थी, जिनमें से 27,781 महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक हो चुकी है। इस प्रकार जिले ने 97 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। डीपीएम संतोष कुमार तथा बीपीएम अंकित कुमार, सुजीत कुमार आदि ने बताया कि बारियातू प्रखंड ने 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं मनिका प्रखंड में सर्वाधिक 4,936 लखपति दीदियां हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस सफलता में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.