विकासनगर, जुलाई 28 -- भाजपा सुद्धोवाला मंडल की ओर से मंगलवार को सेलाकुई के एक वेडिंग प्वाइंट में लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कई उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि लखपति दीदी योजना का उद्देश्य केवल महिलाओं की आय बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाना भी है। आज देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करोड़ों महिलाएं अपने परिश्रम और कौशल के बल पर परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह भी पढ़ें- 'लखपति दीदी योजना से म...