हल्द्वानी, जनवरी 3 -- भीमताल। विकास भवन सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत बीएमएस, आईपीआरपी और बुक कीपर्स की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में लखपति दीदी बनाने के लिए कार्य योजना पर चर्चा की गई। जिले में 42 क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) है, प्रत्येक सीएलएफ से 5 सफलता की कहानी प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। सहायक परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल ने सीएलएफ कार्यालय के लिए फर्नीचर आदि क्रय करने के निर्देश दिए। एनपीए अकाउंट को जल्द संचालित करने के निर्देश दिए गए। वहीं योजना के अंतर्गत ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्य करने के लिए 30 बुक कीपर्स को टैबलेट बांटे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...