गोपालगंज, जून 28 -- गोपालगंज।शहर के लखपतिया मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम बाइक व साइकिल की हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि नगर थाने के तिरबिरवा गांव के श्यामलाल यादव का बेटा विशाल कुमार व उपेन्द्र यादव का बेटा मनीष कुमार एक बाइक पर सवार होकर शहर के लखपतिया मोड़ की तरफ जा रहे थे। वहीं उसी गांव के मसलूद्दीन अहमद का बेटा सोहराब अली साइकिल पर सवार होकर लाखपतिया मोड़ की तरफ जा रहे थे। दोनों जैसे ही आमने-सामने हुए कि बाइक व साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे के बाद तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनकी मदद से हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई और इलाज के लिए उन्हें मॉडल ...