बाराबंकी, फरवरी 2 -- मसौली। क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरवा में धनुष यज्ञ रामलीला कार्यक्रम के दूसरे दिन दरभंगा बिहार से आए कलाकारों द्वारा फुलवारी लीला व नगर दर्शन का मंचन किया गया। लखन हृदय लालसा विशेषी, जाय जनकपुर आएव देखी। मंचन में लक्ष्मण जी के हृदय में लालसा होती है कि मैं जनकपुर जाकर देखो तो वह राम जी को इशारों में कहते है। तब भगवान श्री राम गुरु विश्वामित्र से आज्ञा लेकर राम लक्ष्मण दोनों भाई जनकपुर देखने के लिए चल देते हैं। दोनों भाई जैसे ही जनकपुर में प्रवेश करते हैं। तो वहां के नर नारी दोनों भाइयों को देखकर खिड़कियों के झरोखे से पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हैं। ऐसे सुंदर बालकों को देखकर जनकपुर के लोग खुशी से नहीं समा रहे हैं। जब राम लक्ष्मण जनकपुर की बाजार पहुंचते हैं तो वहां के दुकान लगाए लोगों को इच्छा होती है कि भगवान श्री राम हमार...