मधुबनी, फरवरी 25 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण सुमन ने कहा है कि तत्काल सोनेलाल महतो 2 उच्च विद्यालय जोरला में डिग्री की पढ़ाई शुरू की जा सकती है। उन्होंने अपनी अनुसंशा उच्चाधिकारी को भेज दिया है।सात निश्चय -3 के तहत डिग्री विहीन प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना कर पठन पाठन शुरू करना है। सत्र 2026 - 2030 से ही स्नातक की पढ़ाई शुरू हो जायेगी।एक जुलाई 2026 से स्नातक कक्षा का वर्ग संचालन प्रारंभ करने की बात भी बताई जा रही है। सोनेलाल महतो 2 उच्च विद्यालय के प्रभारी एच एम राजेन्द्र प्रसाद रौशन ने बीईओ लखनौर को डिग्री कॉलेज संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र देते हुए कहा है कि यहां तो कमरे का अभाव है लेकिन 2 भवन में स्नातक का कक्षा संचालन हो सकता...