मधुबनी, अप्रैल 3 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान शुभम कशोधन एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण सुमन ने शुक्रवार को प्रखंड के चिह्नित आदर्श विद्यालय एमपीटी हाई स्कूल झंझारपुर आरएस का निरीक्षण किया। दो सदस्यीय जांच टीम ने स्कूल के एचएम को विद्यालय में आवश्यक संसाधन यथाशीघ्र पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। विद्यालय के स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला ,शिक्षक कक्ष,वर्ग कक्ष, विद्यालय में उपलब्ध कमरे, पुस्तकालय, विद्यालय भवन एवं शिक्षकों की उपलब्धता के साथ ही विभिन्न आवश्यक पहलुओं की जांच किया। निरीक्षण के बाद एच एम को आवश्यक निर्देश दिया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण प्रतिवेदन उच्चाधिकारी को प्रतिवेदित किया जायेगा। लखनौर प्रखंड के एमपीटी हाई स्कूल झंझारपुर आरएस को आदर्श वि...