इटावा औरैया, जून 27 -- बकेवर, संवाददाता। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब एक घंटे पहले लखना पहुंचे। वे नगर के राजघराने के संचालक रहे स्व. रविशंकर शुक्ल के निधन पर आयोजित त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने चन्द्रशीला रिसोर्ट पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्व. शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संवेदना प्रकट की।

स्व. शुक्ल के परिवार से मुलाकात राज्यपाल ने स्व. शुक्ल के पुत्र ऋषभ शंकर शुक्ला व ऋषि शुक्ला से मिलकर ढांढस बंधाया। राज्यपाल ने लखना के वरिष्ठ भाजपा नेता जयनाथ वर्मा, ऋचा मिश्रा, राघवेंद्र दुबे लला, रूपम त्रिपाठी से मिलकर कुशलक्षेम पूछा। त्रयोदशी संस्कार में व्यस्त होने के कारण स्व. शुक्ल के दोनों बेटों के आने तक राज्यपाल को गेस्ट हाउस में कुछ देर प्रतीक्षा करनी पड़ी।

सुरक्षा ...